फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान में पुलिस के सामने भागा पशु कटान का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की छापामारी में हुआ कटान का खुलासा
विज्ञापन

बागपत। पुराना कस्बा के कुरैशियान मोहल्ले में एक बार फिर पशु कटान का खुलासा हुआ है। एक मकान में पुलिस टीम ने छापामारी की तो वहां पर पशु कटान हो रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुरैशियान मोहल्ला निवासी दिलशाद अपने मकान में बुधवार को पशु कटान कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने छापामारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने वहां से मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्सक से मांस की जांच कराई तो पता चला बरामद मांस भैंस का है। कोतवाली में आरोपी दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा आरोपी दिलशाद को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कई बार पहले पकड़ा जा चुका है पशु कटान
बागपत। कुरैशियान मोहल्ले में पहले कई बार पुलिस पशु कटान पकड़ चुकी है, कटान पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें