फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर रोड पर घर में घुसकर नगदी व जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के नौराजपुर रोड पर शनिवार की रात में घर में घुसकर युवक ने हजारों की नगदी व जेवरात लूट ली। विरोध करने पर महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर भाग रहे आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नौरोजपुर रोड बागपत निवासी सुनीता पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर पुत्रवधू के साथ रहती है। शनिवार को घर पर मेहमान आए हुए थे। रात्रि में सभी मकान की छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में उसकी पुत्रवधू सोनिया अपने छोटे बेटे के साथ सोई हुई । रात्रि में दो बजे के लगभग मोहल्ले का ही एक युवक घुस गया। आरोपी ने उसकी पुत्रवधू को दबोच लिया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके कानों के कुंडल, पाजेब व अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर पुत्रवधू का गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें