फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान विवाहिता ने दिल्ली में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के दरकावदा गांव में विगत एक सप्ताह पूर्व एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मारने का प्रयास किया । दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी हसन की पुत्री रूबी की शादी 29 जनवरी 2017 को दरकावदा निवासी मतीन के साथ हुई । विवाहिता के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। 28 मई को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से बुरी तरह झुलस गई , जिसे मायके वालों ने इलाज के लिए दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया । विवाहिता ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। मृतका के परिजन बृहस्पतिवार को बिनौली थाने पहुंचे। वहां मृतका के भाई रशीद ने पति मतीन, ससुर , सास , ननद , देवर सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें