बालैनी (बागपत)। बुढ़सैनी गांव में विवाहिता प्रीति की हत्या के मामले में फरार सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अलीगढ़ जनपद के पहाड़ीपुर गांव निवासी प्रीति (24) की शादी दो साल पहले बुढ़सैनी गांव निवासी दीपक के साथ हुई । उसके नौ माह के बेटी भी है। ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट करते थे। 28 अप्रैल की रात में पति ने प्रीति की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके विरोध में मायके वालों ने हंगामा किया । मृतका के भाई जयभगवान ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ससुर राजपाल और सास श्यामवती फरार चल रहे थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रविंद्र पंत ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।