फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 20 हजारी इनामी बदमाश वसीम उर्फ चूहा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 20 हजारी के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। दूसरी तरफ बदमाशों की गोली चलाने से बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक एसआई को गोली लगी, लेकिन वह बच गए। घायल बदमाश को बड़ौत सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। वहां उसे भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम के समय 20 हजार का इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ पूर्वी यमन नहर पर बावली की ओर से आने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने पुलिस की टीम बनाकर पूर्वी यमन झाल बावली पर भेजी और वहां चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बावली की ओर से बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो 20 हजार इनामी बदमाश वसीम उर्फ चूहा पुत्र शफीक कुरैशियान मोहल्ला पट्टी चौधरान का रहने वाला है। इस दौरान बड़ौत कोतवाली के एसआई पंकज जो बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे, बदमाशों की गोली उनको भी लगी, लेकिन जैकेट होने के कारण वह बच गए। पुलिस ने 20 हजारी इनामी बदमाश से 315 बोर का तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस व खोखे बरामद किए हैं। उनसे पुलिस को बिना नंबर की बाइक भी मिली जो लूट व चोरी की हो सकती है। भागे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातभर दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।

वसीम पर 12 से अधिक मुकदमे
बड़ौत। मुठभेड़ में घायल 20 हजारी इनामी बदमाश वसीम उर्फ चूहा पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 9 चोरी, दो 307 व एक मुठभेड़ का केस न्यायालय में विचाराधीन है। वह छह मुकदमों में न्यायालय में पेश नहीं हुआ था तो आठ दिन पूर्व ही एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया । कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भागे बदमाश का नाम भी पता लगा लिया है, शीघ्र ही उसे पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एसआई बलराम, पंकज, मानवेंद्र, कांस्टेबल अवतार सिंह, हरीश, विकास, अरुण, नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें