फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूरों में संघर्ष, 13 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां-सूजरा मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की रात में मिट्टी डालने को लेकर मजदूरों के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव निवासी संजीव ने बताया कि उनका परिवार सरूरपुर कलां सूजरा मार्ग पर स्थित एमबीएफ तिरंगा भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात में मिट्टी डालने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। इसमेें एक पक्ष के जसवीर, रीटा, बबीता, हरबीर, ऋतु, बबलू, शशि, मेनका, राज कुमार, संगीता, संजीव, मुकुल व दूसरे पक्ष का अरुण घायल हो गए। सूचना पर रात्रि में पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि भट्ठा मजदूरों में झगड़ा हुआ है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें