फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरने पर युवक को धुना, दो पक्षों के बीच तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के यमुना रोड से गुजर रहे युवक की मोहल्ले के एक युवक से कहासुनी हो गई। मोहल्ले के लोगों ने यहां से गुजर रहे युवक की धुनाई कर दी। इस पर युवक ने अपने पक्ष के युवकों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बन गया।
विज्ञापन

शहर के यमुना रोड से नदीम नाम का युवक गुजर रहा था। इस बीच उसकी मोहल्ले के ही नरेश से कहासुनी हो गई। नरेश का आरोप है कि नदीम उसे घूर रहा था। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। नदीम ने अपने साथियों को कॉल कर मौके पर बुला लिया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए, तनाव की स्थिति बन गई। इस बीच किसी ने पुलिस को कॉल कर दी। जिससे यहां एकत्र हुए युवक चले गए। पुलिस ने देर रात नरेश को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से नदीम के पिता को भी पुलिस कोतवाली ले आई। देर रात तक कोतवाली में दोनों पक्ष जमे हुए थे। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। किसी भी पक्ष ने देर रात तक तहरीर नहीं दी थी। एक पक्ष ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें