फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशराज मोहल्ले में युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

बागपत। मोहल्ला देशराज में बृहस्पतिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर तीन युवकों ने एक युवक के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशराज निवासी राजकपूर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका मोहल्ले के ही युवक से मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसके चलते रात नौ बजे के लगभग वह मकान के बाहर खड़ा हुआ था। इसी समय आशीष अपने दो साथियों के साथ वहां आया और उस पर चाकू से हमला बोल दिया। उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। घायल ने आशीष समेत तीन युवकों के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें