चार माह तक काम कराया, नहीं मिली मजदूरी
बागपत। काठा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरों से चार माह तक काम कराया गया। लेकिन उन्हें मजदूरी नहीं मिली। भट्ठा मजूदरों ने कोतवाली पहुंचकर मजदूरी दिलाने की मांग की।
प्रतापगढ़ निवासी अशोक कुमार, भोला, श्याम लाल, भुल्लर, सुनील, सुरेश आदि ने बताया कि चार माह पहले ठेकेदार जगदीश प्रसाद उन्हें 12 हजार रुपये प्रति माह प्रति व्यक्ति के हिसाब से काठा गांव में ईंट भट्ठे पर लेकर आया था। चार माह तक काम करने के बाद उन्हे मजदूरी नहीं मिली। अब एक हफ्ते से भट्ठा बंद है। जब उन्होंने मजदूरी मांगी तो उनके साथ मारपीट कर भट्ठे से भगा दिया। उन्होंने कई दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी। शुक्रवार को सभी भट्ठा मजदूर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मजदूरी दिलाने की मांग की। पुलिस ने भट्ठा मालिक को बुलाकर मामले की जानकारी ली।