फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सलमू पर तहेरे भाई को बंधक बनाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव का सलमू फिर चर्चा में है। खैरूना अपहरण केस में समझौते के लिए पहुंचे युवक को सलमू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बंधक बना लिया और बेड़ी से बांध दिया। पीड़ित ने शिकायत नहीं की, लेकिन पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में टंकी के पास एक युवक को तंबू में जंजीर से बांधा। पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन तब तक जंजीर में बंधा युवक वहां नहीं मिला था। पुलिस ने जांच की। पुलिस की जांच में सामने आया कि सलामती की पौत्री खैरूना के अपहरण के मामले में भाई-बहन सलमू और सलामती का तेहरा भाई हकीमुद्दीन बिजनौर के मंडावर से निवाड़ा आया । आरोप है कि इसी दौरान खैरूना की दादी सलामती, उसके बेटे उस्मान के अलावा सलमू उर्फ सलामूद्दीन और निवाड़ा गांव के रशिद और अन्य लोगों ने मिलकर उसको तंबू में ही बंधक बनाया। उसके पैर बांधे। इस मामले में दरोगा के. प्रसाद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।


सलमू पर आरोप, क्या कहती है सलामती
आरोपी सलामती का कहना है कि उसका बेटा इरफान मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। वह तो सोमवार को उससे मुलाकात करने के लिए जेल में गई । वह यहां थी ही नहीं। उसके भाई सलमू ने साजिश के तहत अपने तेहरे भाई हकीमुद्दीन को बंधक बनाने का ड्रामा रचा। आरोपी को उनके तंबू में बांध दिया, ताकि उसके और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाए। सलमू का इरादा खैरूना के अपहरण के केस में समझौता करके अपने बेटी को जेल से छुड़ाना है। सलमू इस प्रकरण में ड्रामा रच रहा है। अपनी भतीजी शाईन का झूठा अपहरण करने का भी ड्रामा रचा है। पुलिस को उसने पूरा प्रकरण बताया दिया है।
विज्ञापन


खैरूना के अपहरण में जेल
में बंद है सलमू की बेटी
बागपत। चार माह पहले खैरूना रहस्यमय ढंग से गायब हो गई । उसकी दादी सलामती ने सलमू की बेटी और बड़ौत के बज्जू समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने सलमू की बेटी और बज्जू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बाद में खैरूना को लखनऊ से बरामद किया । खैरूना ने सलमू की बेटी और बज्जू पर पांच हजार रुपये में हरिद्वार में बेचने का आरोप लगाया।

सहारनपुर में भतीजे को बेचने का आरोप
बागपत। सलामती का कहना है कि उसकी जिस भतीजी का रविवार को अपहरण करने का प्रयास किया । उसका पहले भी अपहरण किया और उसको सहारनपुर में बेचा। डेढ़ माह पहले ही वह किसी तरह अपनी भतीजी को लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें