फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। गरीबों के खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एक राशन डीलर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार न्यायिक नकुड़ चंद्रकांता तथा पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने टीम के साथ सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुंडा के राशन डीलर के यहां छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन डीलर के राशन रखने के स्थान पर कुछ भी नही मिला। जबकि उसे 40 कुंटल गेहूं, 29 कुंटल चावल तथा 470 लीटर मिट्टी तेल आवंटित किया गया था। लेकिन राशन डीलर के यहां मौके पर ना तो आवंटित राशन मिला और ना ही स्टॉक रजिस्टर मिला तथा छापे की सूचना मिल जाने और बार बार बुलाने पर भी राशन डीलर नही आया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक नकुड़ सर्किल दिनेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हारुन पुत्र यासीन निवासी ग्राम कुंडा के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि किसी को भी राशन वितरण में गड़बड़ी नही करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें