फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी ने लूटवाई, जेठानी की अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव से महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवरानी ने बहाने से बुलाया। बाद में दो लोगों के साथ मिलकर गाड़ी में बालैनी क्षेत्र में ले गई। बुधवार की रात में आरोपी लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला बृहस्पतिवार सुबह खेकड़ा थाने में पहुंची। उसने पुलिस वालों को बताया उसकी देवरानी ने बुधवार को शाम के समय बहाने से बाहर बुलाया। वहां पर पहले से ही दो युवक गाड़ी लिए हुए खड़े थे। उसको जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया और बालैनी क्षेत्र में ले गए। अज्ञात स्थान पर पूरा रात में बंधक बनाकर रखा। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर थाने में पहुंची। थाना पुलिस को आपबीती बताई। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां की पुलिस ने मामला दूसरे थाने का होने के कारण उसको टरका दिया। पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी हुई है। खेकड़ा और चांदीनगर पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें