फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में मोबाइल और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। तीन युवकों ने रोडवेज बस में सवार निरपुड़ा निवासी दो चचेरी बहनों के पर्स से दो मोबाइल और हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने बीच रास्ते में बस को रुकवाकर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथ बस से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

निरपुड़ा निवासी दीपा और मीनू अपने मायके आई हुई थी। दोनों ने बुढ़ाना के बायवाला स्टैंड पर पहुंचते ही अपने मायके फोन किया कि भड़ल से उन्हें ले जाएं। दोनों बहन बस में बैठकर भड़ल उतर गई। बस से उतरकर उन्होंने बैग में अपना पर्स देखा तो गायब मिला। इस पर तुरंत 100 नंबर पर काल कर दी। 100 नंबर पुलिस ने संबंधित बस का पीछा कर दाहा में उसे रुकवाया और बस में सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
पुलिस ने बताया दोनों बहनों के कीमती मोबाइल भागने वाला तीसरा युवक ले गया। दोनों युवकों के पास से नगदी 2700 रुपये मिल गए। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थाना दोघट के एसओ दिनेश कुमार ने बताया पकड़े युवकों ने अपना नाम शहजाद पुत्र अहमद, मोहसिन पुत्र कमरुदीन निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ बताया और फरार साथी का नाम भी पुलिस को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें