फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा के प्रधान को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा के प्रधान मांगेराम से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने एवं मकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। प्रधान का परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम से 20 दिन पहले दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में दो लोगों को नामजद कर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार है। एक सप्ताह पहले प्रधान के मकान पर रात्रि में फायरिंग की। उनके बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से जवाब में फायर किए थे। इस घटना के बाद से प्रधान का परिवार भयभीत है। प्रधान ने बताया कि वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। आरोपी किसी भी समय उनके साथ अप्रिय घटना कर सकते है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा देने की मांग की। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि रात्रि में प्रधान के घर पर पुलिस तैनात रहती है। उनकी पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें