चांदीनगर (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा के घर आई युवती का तीन युवक बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में चाचा ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गाजियाबाद जनपद निवासी उसकी भतीजी 23 जून को उनके घर आई थी। छह जुलाई को युवती अचानक गायब हो गई । उसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली की कि गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी तीन युवक उसका बहला-फुसला कर अपहरण करके ले गए हैं। उसने थाने में अमजद और नवाब निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद और शाकिर उर्फ प्रवेश निवासी अशरफाबाद थाना रमाला के खिलाफ चांदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि युवती की तलाश में पुलिस टीम लगाई।