नकली नोट का फरार कारोबारी पकड़ा
कोतवाली देहात। पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बिजनौर रोड मंडी समिति गेट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नौ हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने विगत 10 अप्रैल को दो लाख 90 हजार के नकली नोट के साथ नकली नोट का कारोबार करने वाले लइक अहमद व शाहुजम्मा को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनका तीसरा साथी अजमल पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला कलालान नगीना फरार चल रहा था। पुलिस को सोमवार को सूचना दी की नकली नोट के कारोबार में फरार चल रहा अजमल मंडी समिति के गेट के पास खड़ा है।
निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर वांछित आरोपी अजमल को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अजमल की निशानदेही पर नौ हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। इनमें 10 नोट पांच सौ व दो नोट दो हजार के हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी व उसके जेल में बंद अन्य दोनो साथी लइक व शाहुजम्मा एनएसए के निरुद्ध कर दिया है। तीनों आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के निरुद्ध की कार्रवाई की जा रही है।