बड़ौत (बागपत)।
चोर अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे हैं। चोरों ने रविवार की रात्रि में बड़का-बड़ौली मार्ग पर प्राचीन भूमिका पर धावा बोला और वहां से नगदी व पूजा का सामान चुराकर ले गए। वहां पर पहुंचे महात्मा ने शोर मचाया तो वे भाग निकले, पुलिस ने एक चोर को हिरासत में लिया है।
बड़का-बड़ौली रोड पर प्राचीन भूमिया है, जिस पर जूना अखाडे़ के नागा बाबा विधा पूरी रहते हैं, वे रविवार को बाजार मेें गए थे, जब रात्रि मेें आए तो वहां पर उनकी कुटिया में नकब लगाआ थी, उनके आने के बाद चोर सामान लेकर भाग निकले। चोर धार्मिक स्थल से 30 हजार की नगदी, दो सिलेंडर, घड़ी, त्रिशूल, चांदी का लौटा, पतली और 6700 रुपये जो पतली में थे, उसे उठाकर ले गए, उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने चोरों का पीछा किया। इस संबंध मेें साधु ने तहरीर दी और एक व्यक्ति पर आशंका जताई, पुलिस ने एक चोर को हिरासत मेें लिया है। इस संबंध मेें कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि एक चोर को हिरासत मेें लिया है, उसे पूछताछ की जा रही है।