फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में व्यक्ति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में बाहरी दो युवकों द्वारा काम कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। रिश्वत देने से मना करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में आरोपी मामा और भांते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी ब्रजपाल पुत्र रामशरण मंगलवार को एआरटीओ दफ्तर बागपत में गाड़ी के कागज बनाने के लिए गया । जब वह दफ्तर में अंदर जा रहा था तो बाहर बड़ौत निवासी निक्की और उसका मामा दीपक मिला। उन्होंने उससे कहा कि बिना रिश्वत के यहां पर कोई काम नहीं होगा। हम तुम्हारा काम करा देंगे, लेकिन तुम्हें रिश्वत देनी होगी। ब्रजपाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है मामा और भांजे ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में ब्रजपाल ने निक्की और दीपक के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहेड़ा में लाठी डंडे चले, पांच घायल
बागपत। अहेड़ा गांव में सोमवार की रात में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें जितेंद्र पुत्र अशोक, दूसरे पक्ष के महेश, राहुल, सोनू और अजीत घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पांचों को शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें