बड़ौत (बागपत)।
कोताना खेड़ी मार्ग पर खाली पड़े घेर में राशन के गेहूं और चावल के 66 कट्टे रखे होने की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस और पूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा। उन्हें कब्जे में ले लिया। जांच के बाद बरामद माल जोनमाना के किसी माफिया का बताया है। पूर्ति निरीक्षक ने जोनमाना के व्यक्ति के खिलाफ 3/7 की धारा में केस दर्ज कराया।
रविवार को एसडीएम दर्शन सिंह निगम को सूचना मिली कोताना से खेड़ी गांव जाने वाले रास्ते पर खाली पड़े घेर में राशन के गेहूं और चावल के 66 कट्टे रखे हैं। इस सूचना पर एसडीएम ने पुलिस और पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल को मौके पर भेजा। उन्होंने जांच की तो घेर में रखे गेहूं और चावल के कट्टे राशन के मिले। पुलिस ने घेर से सभी कट्टों को कब्जे में ले लिया। काफी समय तक जांच करने पर यह माल जोनमाना के एक माफिया का बताया । वह पहले भी राशन को ब्लैक कर चुका है। राहुल पटेल ने बताया इस माल को कब्जे में लेकर जोनमाना के एक व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।