फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को उठा ले गई बुलंदशहर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली रोड पर स्थित एक मुस्लिम होटल के पास से बुलंदशहर जनपद की पुलिस एक युवक को उठाकर ले गई। इस दौरान परिजनों ने अपहरण का शोर मचा दिया। सूचना पर एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पता चला कि हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ करने के लिए युवक को लेकर गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे दिल्ली रोड पर स्थित मुस्लिम होटल के पास से मोहम्मद साजिद निवासी पुराना कस्बा बागपत को चार-पांच पुलिस कर्मी गाड़ी में डालकर ले गए। युवक के परिजनों ने अपहरण कर ले जाने का शोर मचा दिया। भाई हाजी राशिद ने बताया कि साजिद ट्रांसपोर्ट है। उसके दो कैंटर भी चलते हैं। वह सुबह कस्बे के ही सुलेमान को 35 हजार रुपये देने जा रहा था। सूचना पर एएसपी रण विजय सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जांच में पता चला कि बुलंदशहर जनपद के अनूप शहर थाना पुलिस युवक को हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। एएसपी ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ। बुलंदशहर जनपद की पुलिस उठाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें