फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने तमंचे सहित युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुगर मिल तिराहे पर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक पुरा गांव के पप्पू हत्याकांड के आरोपी भीम सिंह का भाई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच बागपत के एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में करीब सवा आठ बजे सूचना मिली की कि शुगर मिल तिराहे पर युवक खड़ा है। उसके पास तमंचा भी है। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक उन्हें देखकर भागने लगा, लेकिन उन्हें उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन पुत्र रामकिशन निवासी पुरा बताया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अर्जुन पुरा गांव के पप्पू हत्याकांड के आरोपी भीम सिंह का भाई है। एसआई ने उसके खिलाफ कोतवाली में 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। वहीं आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसे झूठा फंसाया। वह सोमवार को कोर्ट में अपने भाई भीम सिंह से मिलने गया था। क्राइम ब्रांच ने उसे दिन में ही कोर्ट के बाहर से पकड़ा। उसे पर फर्जी तरीके से तमंचा दर्शा कर झूठा केस बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें