बागपत। ठाकुरद्वारा झंकार गली बागपत निवासी आसिफ पुत्र इस्लामुद्दीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे मोहल्ले के ही दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए। यमुना घाट के पास दोनों ने शराब पी। इस दौरान आसिफ ने उनका विवाद हो गया। उन्होंने आसिफ के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। उसके चेहरे पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि तहरीर आ गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।