फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने यात्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में रोडवेज बस स्टाफ ने अभद्रता कर यात्रियों को पीटा
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने नशे की हालत में यात्रियों से अभद्रता कर मारपीट की। आरोपी चालक तेज गति से बस चला रहा था। यात्री धीमी गति से बस चलाने के लिए बोल रहे थे। बाद में यात्रियों ने भी उनके साथ मारपीट की। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रोडवेज की अनुबंधित बस सहारनपुर से लोनी मोड़ जा रही थी। बड़ौत से निकलते ही चालक ने गाड़ी तेज चलानी शुरू कर दी। कई स्थान पर हादसा होने से बचा। यात्रियों ने चालक को धीमी गति से बस चलाने को कहा, इसी बात पर नशे की हालत में चालक ने यात्रियों से गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसके साथ ही परिचालक भी अभद्रता करने लगा। सरूरपुर के पास उन दोनों ने मिलकर यात्रियों के साथ मारपीट की और दो महिला यात्रियों से अभद्रता की। बचाव में यात्रियों ने भी उनके साथ मारपीट की। इससे वहां हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरूरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि परिचालक भाग गया। यात्रियों ने सरूरपुर चौकी में हंगामा किया। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें