बिनौली (बागपत)।
गुड़गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित दो युवकों का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा।
गुड़गांव की युवती के साथ फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद आरिफपुर खेड़ी के एक युवक विपिन तोमर ने अपने मौसेरे भाई मुकंदपुर मुजफ्फरनगर निवासी आशीष बालियान के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया । घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने पर दोनों आरोपितों सहित चार को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को उनके गजर से गिरफ्तार किया और पीड़ित का मेडिकल कराया। पुलिस ने चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने कहा कि दोनों आरोपितों का चालान किया। दूसरे नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।