छात्रा को गुलाल लगाया, मनचले को चप्पलों से पीटा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर उस समय लोग आश्चर्यचकित रह गए जब एक छात्रा को युवक को गुलाल लगाते समय छात्रा ने साहस करते हुए उसे हाईवे पर चप्पलों से पीटकर दौड़ाया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह युवक भाग निकला।
क्षेत्र के एक गांव की छात्रा दिल्ली बस स्टैंड से गुजर रही थी। तभी एक मनचला युवक आया। उसने छात्रा को गुलाल लगाया। पहले तो छात्रा कुछ समझ नहीं पाई। बाद में उसने पैरों से चप्पल निकाल उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह भागा तो छात्रा चप्पल लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची लेकिन तब तक युवक भाग निकला। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।