फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने छपरौली के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। हेवा गांव के युवकों के साथ मारपीट के प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। डीएम और एसपी से मिलकर कहा कि स्थानीय पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कराई जानी चाहिए। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को छपरौली के सैकड़ों लोग पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में पहुंचे। उनके समर्थन में बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर भी डीएम और एसपी से मिले। संजय खोखर ने बताया कि कुछ दिन पहले छपरौली कस्बे में करीब दो दर्जन युवकों ने उनके परिवार और मोहल्ले के अन्य घरों में पहुंचकर तोड़फोड़ की । विरोध करने पर धारदार हथियारों हमला बोला। इसमें अनीता, मोनू पुत्र राजवीर सिंह घायल हो गए। असामाजिक तत्वों ने रास्ते में आने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की और उल्टा ही रिपोर्ट दर्ज कर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। इसमें रामपाल नेहरा एडवोकेट, जसवीर सोलंकी, बिजेंद्र शर्मा, लोकेंद्र, राहुल, पुष्पेंद्र, परमिल कुमार, राकेश जैन, जयकुमार, प्रकाश मलिक, विजय कौशिक, प्रदीप शर्मा, सत्यपाल सिंह, चेतराम, श्याम सिंह, ब्रिजेश शर्मा, अनिता देवी, ओमवती, इंद्रा रानी, धर्मवीरी, सीमा देवी और राजीव मौजूद रहे।

मारपीट की घटना को हो गया था वीडियो वायरल
बागपत। चार दिन पूर्व छपरौली में मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ । इसमें युवक लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें