फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघू में युवक पर हमला, हवाई फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव में सोमवार को शाम के समय दवा लेकर घर लौट रहे युवक पर पुराने विवाद को लेकर चार युवकों ने लाठी और डंडों से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। हमलावर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देेकर भागे। घायल ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बाघू गांव निवासी अमित पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि चार-पांच दिन पहले गांव के ही नीरज से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । इस विवाद को लेकर नीरज सहित चार युवकों ने उस पर सोमवार की देर शाम उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपनी चाची के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान लाठी और डंडों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हमलावर ने तमंचे से हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने कोतवाली में नीरज, अंकुर, मोनू सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें