फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ा, सामान बाहर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील गेट के पास एक किराएदार की दुकान के ताले तोड़कर मकान मालिक ने सामान बाहर फेंक दिया और दुकान में रखी नगदी और कीमती सामान भी उठाकर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

शब्बीर पुत्र शेर मोहम्मद ढ़िकाना गांव का रहने वाला है। वह तहसील गेट के पास 20 साल से 300 रुपये प्रति माह पर दुकान किराए पर ली और पगड़ी के रूप में 15 हजार रुपये एडवांस दिए , तभी से वह किराए देकर रसीद भी प्राप्त कर रहा है। शनिवार को सुबह के समय जब वह घर में था तो मकान मालिक ने दुकान का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया और दुकान में रखे कीमती कागजात और दुकान मेें रखी पांच हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान को उठाकर ले गए। जब वह दुकान में पहुंचा और उसने कहा कि उन्होंने ताला क्यों तोड़ा तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शब्बीर ने कहा दुकान की जगह नगर पालिका की है, उक्त मकान मालिक उसे जबरन किराया वसूला था । शब्बीर ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनवाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें