फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा पीड़ित को मुआवजा दिया जाना चाहिए। एसडीओ सुधाकर और जेई रविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में नीचे रखे सभी ट्रांसफार्मरों की शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले विनोद की भैंस करंट की चपेट में आकर मर गई। यहां पर नाराज लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कई साल से यह विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुए है। कई बार विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटवाने के लिए निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की, लेकिन इसे नहीं हटाया। उन्होंने कहा यदि पीड़ित को मुआवजा नहीं दिया तो धरना शुरू कर देंगे। इसमें जगवीर, सतवीर नेता, धीरज, विनोद, सत्यवीर मेंबर, मुन्नू, कृष्ण, महीपाल, ओमवीर, रामपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें