फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर में मचा तेंदुए का शोर, ग्रामीणों ने जंगल घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ककौर गांव में तेंदुए के पकड़े जाने और वन विभाग की सुपुर्दगी में मौत के बाद अब जिले के कई गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है। नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान ने खेत में जानवर के पंजे के निशान देखे। किसान ने दावा किया कि निशान तेंदुए के पंजे के हैं। किसान ने ग्रामीणों को जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जंगल की घेराबंदी की। किसानों का कहना है कि पिंजरा लगाया जाना चाहिए। डीएफओ अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को किसान जितेंद्र नैन खेत की सिंचाई करने के लिए गया । पानी की नाली में जानवर के पंजे के निशान देखे। किसान का कहना है कि निशान तेंदुए के पंजे के हैं, अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने जंगल का घेराव किया। वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी। ग्रामीण महक सिंह, ओमपाल, डॉ संजीव कुमार, परवल नैन, तेज सिंह नैन, ओमप्रकाश प्रधान का कहना है कि गंाव में पिंजरा लगाया जाना चाहिए। तेंदुआ किसानों के लिए खतरा साबित हो सकता है।


ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं : कुसारिया
बागपत। वन्य जीव विशेषज्ञ जीएस कुसारिया का कहना है कि ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। पंजों के जो निशान मिले हैं, प्रथम दृष्टया वह तेंदुए के नहीं है। यह निशान अन्य जंगली जानवरों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग की टीम करेगी जांच : डीएफओ
बागपत। डीएफओ अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें