फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को घर से बुलाकर दादरी में मारा- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें राहुल के परिजनों ने घर से बुलाकर ले जाकर दादरी के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई के लिए जल्द पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में मृतक के पिता राजवीर ने कहा कि मेरे पुत्र को दादरी के तीन युवक घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने कहा मेरे पुत्र की धोखे से हत्या की है। उन्होंने थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और दादरी वालों से सांठगांठ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी दी तहरीर पर भी पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जल्दी परिजन व ग्रामीण पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। इस बैठक में रविंद्र हट्टी, महक सिंह, मास्टर पवन, जगदीश, ओमवीर, जगवीरा, जोगेंद्र, कृष्ण, दिलावर, रामभजन, इकबाल, ऋषिपाल, किरण, वीरेंद्र, राज कुमार, योगेंद्र, बिशन, रामपाल, महेंद्र आदि रहे। इस घटना के बारे में थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने ने कहा राहुल हत्या के मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें