फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में युवक से मोपेड लूटी, घेराबंदी पर छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना चेकपोस्ट के निकट बदमाशों ने युवक से मोपेड लूट ली। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। युवक ने जान बचाकर गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश मोपेड छोडकर भाग गए।
विज्ञापन

ललियाना गांव निवासी वकील पुत्र शाहिद सोमवार की रात में करीब नौ बजे मोपेड पर सवार होकर घर से खेत में जाने के लिए निकला था। चेकपोस्ट के निकट सुराना मार्ग पर तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया और मारपीट का मोपेड छीन ली। पीड़ित की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया। बदमाश मोपेड छोड़कर फरार हो गए। देर रात तक बदमाशों की तलाश में पुलिस और ग्रामीण कांबिंग कर रहे थे, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें