बागपत। शहर के दीप मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात में पुलिस को एक ओर अहम जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों की माने तो यह चोरों का बड़ा गिरोह है। जो मोबाइल को नेपाल में सप्लाई कर देता है। वहां पर मोबाइल चालू कर बेच दिए जाते है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।
दीप मोबाइल शोरूम में 28 जुलाई की रात छत के रास्ते चोरों ने घुसकर करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल चोरी किए थे। कोतवाली पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को चोरी करने के आरोप में जेल भेज चुकी है। जो खेकड़ा कस्बा का राहुल है और बागपत में वाइफाई का काम करता है। उसके अन्य साथी फरार चल रहे हैं। इनमें से एक दिल्ली के सीमापुरी का है। तीन दिन पूर्व पुलिस कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली में गई। आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन उसके बारे में कई अहम जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों की माने तो चोरों का बड़ा गिरोह है। जो मोबाइल की चोरी करता है। यह गैंग दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ में कई मोबाइल की बड़ी दुकान में चोरी कर चुके हैं। इस गिरोह के सदस्य मोबाइल को नेपाल में सप्लाई कर देते है। वहां पर सस्ते दामों में मोबाइल को बेच देते है। इसलिए आसानी से नहीं पकड़े जाते है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा इस तरह की जानकारी मिल रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर सामान बरामद किया जाएगा।
राहुल की कोर्ट से हो गई जमानत
बागपत। चोरी के आरोपी राहुल की कोर्ट से जमानत हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि आरोपी जेल से छूटकर आ गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सहीं कार्रवाई नहीं की है।