बड़ौत (बागपत)। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाशों को सूचीबद्ध कर उनके भी खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया जमानत पर छूटे पांच अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इसमें गफ्फार पुत्र बिल्लू, कल्लू पुत्र मीर हसन, कालू पुत्र मामूदीन सभी निवासी बड़का, विपिन पुत्र कृष्ण, कुलदीप पुत्र नरेंद्र हिलवाड़ी गांव के हैं।