फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुराल में गला घोंटकर विवाहिता को मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। रटौल की विवाहिता सीबा का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति राशिद, सास शाहजहां, नन्द तबस्सुम, नन्दोई शमीम निवासी खोड़ा कॉलोनी जिला गाजियाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीबा ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 को राशिद निवासी प्रताप विहार खोड़ा कॉलोनी जिला गाजियाबाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। कार नहीं लाने पर उसकी पिटाई की गई, इससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप लगाया कि 13 जून को ससुराल वालों ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे बचाया। पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें