फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में मंडल संयोजक बनाने पर विवाद

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह की ओर से डाली पोस्ट - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बागपत, छपरौली, दोघट में नगर अध्यक्ष होने के बावजूद बना दिए गए थे संयोजक
विज्ञापन

- विवाद बढ़ने पर जिलाध्यक्ष ने गलती से बनाए जाने की बात कहते हुए सभी को हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा में अब बागपत, छपरौली, दोघट मंडल संयोजक बनाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला प्रभारी तक भी पहुंच गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने गलती से संयोजक बनाने की बात कहते हुए बागपत, छपरौली, दोघट के मंडल संयोजकों को हटा दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने एक सप्ताह पहले शेखर चौहान को बागपत नगर मंडल का संयोजक, रोबिन कुमार को छपरौली मंडल का संयोजक, नरेंद्र राणा को दोघट मंडल का संयोजक बनाया था। इन जगहों पर पहले ही नगर अध्यक्ष कार्य कर रहे है। संयोजक बनाने को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव के कारण कार्य की अधिकता को देखते हुए नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए है। इस तरह नगर अध्यक्ष होने के बावजूद संयोजक बनाए जाने पर विवाद शुरू हो गया और नगर अध्यक्षों ने पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल से मिलकर इस बारे में बताया। उनसे कहा गया कि इस तरह संयोजक बनाए जाने से गुटबाजी शुरू हो गई है, जो पार्टी के लिए ठीक नहीं होगी। इस तरह विवाद बढ़ता देख जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर तीनों मंडल संयोजकों शेखर चौहान, रोबिन कुमार व नरेंद्र राणा को हटा दिया। जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल का कहना है कि जिस तरह की व्यवस्था संगठन में पहले चल रही थी, उस तरह की व्यवस्था ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें