फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से ठेकेदार ने बचा खंभा, एक्सईएन ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की बावली रोड़ पर रविवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता व उनकी टीम ने चोरी कर जुगाड़ में लादकर जा रहे विद्युत पोल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि बिजरौल रोड़ पर पंट्रोल पंप के पास पड़ी विद्युत सामग्री से ऊर्जा निगम में काम करने वाले नगर निवासी एक ठेकेदार के इशारे पर खंभा चोरी किया गया है। फिलहाल इस मामले में अवर अभियंता ने कोतवाली पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह को सूचना मिली कि बिजरौल रोड पर पंट्रोल पंप के पास पड़ी विद्युत सामग्री में से नगर के एक ठेकेदार ने 20 हजार रुपये की कीमत का 11 मीटर लंबा विद्युत पोल चोरी करा दिया। चोरी हुए पोल को जुगाड़ में लादकर बावली रोड से होते हुए कहीं बेचने के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, जेई गुलशन कुमार व टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को बुलाकर जुगाड़ को रुकवाते हुए पोल को कब्जे मेें लेकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर भेज दिया। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल का कहना है कि जैन ठेकेदार शामली की सामग्री बिजरौल रोड पर पड़ी हुई है। जैन नाम से ही उसकी फर्म काम कर रही है। जिसका काम नगर का एक ठेकेदार देख रहा है, उसी ने ही लालच में आकर खंभे को बेच दिया था। उसके खिलाफ तहरीर दी गयी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें