पागल घोडे के काटने से घायल खेकड़ा के मौहल्ला चक्रसेनपुर निवासी अंकित
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। नगर में एक घोडे़ के पागल हो जाने से लोगों में दहशत है। उसने रविवार को तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। नगरवासियों ने एसडीएम से उसे पकड़वाने की मांग की है।
नगर में दो दिन से पागल घोड़ा घूम रहा है। उसने शनिवार को जैन कॉलेज रोड पर छह लोगों को काटकर घायल किया था। उन्होंने उपजिलाधिकारी को फोन करके पागल घोडे़ के बारे में जानकारी दी थी। इसके बावजूद उसे नहीं पकड़ा गया। उसने रविवार को फिर मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी युवक अंकित और रेलवे रोड बाजार पुलिस चौकी के समीप दुकानदार धीरेंद्र के हाथ को काफी देर तक दांतों के बीच दबाए रखा। लोगों ने घायल दुकानदार को छुड़ाने के लिए घोड़े पर लाठी-डंडे बरसाए। वहीं, कस्बे के हरिराम को भी जख्मी कर दिया। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी से पागल घोड़े को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि पागल घोडे़ को शीघ्र पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाया जाएगा।