फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित करने में पिछड़ी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के नामांकन के अब केवल तीन दिन बाकी रह गए हैं और तीनों सीटों पर सभी पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित करने में पिछड़ गई है। कांग्रेस का केवल एक सीट से प्रत्याशी घोषित हुआ है, जबकि दो सीटों पर प्रत्याशियों का इंतजार है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर सबसे पहले कांग्रेस ने छपरौली सीट से यूनुस चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया था। सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने वाली कांग्रेस अब पिछड़ गई है। उसने अभी तक बागपत व बड़ौत सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। जहां मंगलवार तक बसपा ने भी बागपत सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा था तो उसने भी शाम को प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इसके बाद भी कांग्रेस ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे, जबकि नामांकन के केवल तीन दिन बाकी रह गए हैं। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के पास दावेदार नहीं हैं और टिकट के लिए दोनों सीटों से कई-कई नेताओं ने दावेदारी की हुई है। इसके बाद भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी का कहना है कि बुधवार तक दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे और दोनों सीटों पर अच्छे प्रत्याशी उतारने के लिए ही मंथन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें