फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की सुधरने लगी हालत, ईपीई से लोनी तक भरने लगे गड्ढे

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे खेकड़ा के डूडाहैड़ा के पास हुए गड्डे भरते कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोनी के खूजरी पुश्ते तक नेशनल हाईवे की हालत हो चुकी थी खराब
विज्ञापन

- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुआ काम, पहले बड़े गड्ढे भरे जा रहे तो फिर छोटे भरे जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) से लोनी के खजूरी पुश्ते तक 15 किलोमीटर में 150 से ज्यादा गड्ढे होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही उसकी हालत सुधारनी शुरू कर दी गई है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी पर सख्ती दिखाते हुए गड्ढे भरवाने का काम शुरू कराया, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले बड़े गड्ढे भरे जा रहे है। इसके बाद छोटे गड्ढों को भरा जाएगा।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होकर जिले के लोग रोजाना नौकरी व कारोबार करने के लिए दिल्ली जाते है। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर बंद होने के बाद से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू कश्मीर तक के वाहन ईपीई से आकर नेशनल हाईवे से दिल्ली जा रहे है। इस तरह करीब 80 हजार वाहन रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते है। लेकिन ईपीई से लोनी तक करीब 15 किमी में 150 से ज्यादा गड्ढे है। इससे लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसके साथ ही सड़क किनारे के सांकरौद, डूंडाहेडा, हसनपुर मंसूरी, नूरपुर, सुभानपुर आदि गांवों के लोगों को सड़क पर धूल उड़ने व गड्ढे होने के कारण परेशानी बढ़ गई थी। इस सड़क को ठीक करने की मांग कई बार अधिकारियों से लोग कर चुके थे, लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने उठाया तो एनएचएआई के अधिकारियों को निर्माण कंपनी पर सख्ती दिखाते हुए सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने किया निरीक्षण
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने इसकी शिकायत करने वाले डूंडाहेडा के संजय त्यागी को साथ लेकर सड़क का निरिक्षण भी किया। सड़क को ठीक करने का काम इस सप्ताह में पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें