फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 56 शिकायतों में से मात्र 18 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौत तहसील में डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, जिसमें अधिकारियों ने 56 शिकायतों में से मात्र 18 का ही निस्तारण किया। वहीं संबंधित विभागों को अन्य शिकायतों को सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 32 शिकायतों में से मात्र 13 का निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। उन्होंने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस एवं ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। खेकड़ा तहसील में एडीएम विनीत उपाध्याय ने पांच में से एक का निस्तारण किया। साथ ही बागपत तहसील में सीडीओ बृजेंद्र शुक्ला ने 19 शिकायत में से चार का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें