फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ करेंगे जैन परिवार से रंगदारी मांगने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव का पीड़ित जैन परिवार शनिवार को कोतवाली में पहुंचे डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन से मिला। गांव के ही कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी परिवार के लोग गांव छोड़ देंगे। अधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीओ बड़ौत को जांच सौंपी। पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रियंक जैन अपने परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और थाना समाधान दिवस मेें समस्या सुन रहे डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन के समक्ष जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया कि गांव में उनके सात परिवार 70 साल से भी अधिक से हलवाई काम करते आ रहे है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंगदारी वसूलते आ रहे है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि डीजीपी उनके रिश्तेदार है, इसके बावजूद पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। इस पर डीएम और एसपी ने उन्हें कोतवाली पुलिस को गांव भेजकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ से भी कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित परिवार गांव लौट गया।
विज्ञापन

एसपी ने प्रकरण की जांच सौंपी है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें