विद्यालय में बच्चों से सवाल पूछते बीईओ सूरज कुमार
- फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। खंड शिक्षाधिकारी ने बृहस्पतिवार को हेवा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें आठवीं के बच्चे 30 का पहाड़ा नहीं सुना पाए। एबीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाकर शिक्षण में सुधार के निर्देश दिए।
एबीएसए सूरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण में सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद कर विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के बारें में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि सोमवार को फल और बुधवार को दूध मिलता है। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर स्थिति देखी। उन्होंने आठवीं कक्षा के बच्चों से गणित के सवाल पूछे, बच्चे उनका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यहां कोई भी बच्चा 30 का पहाड़ा नहीं सुना पाया। उन्होंने गणित के शिक्षक को फटकार लगाकर बच्चों को उनके अधिगम स्तर एवं कक्षा के अनुरूप लगन व मेहनत से पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षण संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।