फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यदि जल्द भुगतान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या मेें किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर हंगामा प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि शुगर मिल लोयन मलकपुर का वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। शासनादेश के बावजूद किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उनका कहना था कि बीते वित्तीय वर्ष के लगभग 200 करोड़ तथा इस वर्ष के लगभग 400 करोड़ बकाया चल रहे हैं। सरकार के एजेंडे के अनुसार 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करने के आदेश थे। अन्यथा ब्याज समेत भुगतान की बात कही थी। इसके उलट एक साल से अधिक बीतने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। बैंक कर्ज, बिजली बिल, बच्चों की पढ़ाई, किसानों की रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए काफी तंगी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां बलजोर सिंह आर्य, वीरेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, चौधरी सुभाष, विक्रम आर्य, राजपाल, महेंद्र, आजाद, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें