फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नगर के दिव्यांग शूटर ने झटका सिल्वर पदक

विज्ञापन
बड़ौत में विजेता दिव्यांग शूटर हर्षित सिंह का स्वागत करते कोच व खिलाड़ी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
नगर पहुंचने पर गर्मजोशी से शूटरों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खेला इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी पर बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर संपन्न हुई द्वितीय पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर सिल्वर पदक जीतने वाले शूटर का जोरदार स्वागत किया। ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर व कोच नवीन ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। भगत सिंह तोमर ने कहा कि हौसले व दृढ़ संकल्प से आप मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। दिव्यांग शूटर हर्षित सिंह ने ऐसा कर दिखाया। अन्य शूटरों को भी हर्षित से सीख लेनी चाहिए। कोच नवीन ठाकुर ने बताया कि 21 से 25 मार्च तक दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर द्वितीय पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें एकेडमी के दिव्यांग शूटर हर्षित सिंह ने प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन कर 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मैन में 600 मेें से 567 अंक हासिल कर सिल्वर पदक झटका। स्वागत करने वालों में पंकज राणा, सचिन राणा, सागर तोमर, यश तंवर, तनिष्क, अनुज, लकी, आरव, दिव्यांश, रिया, विंसी, प्रिंसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें