फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में बच्चों का स्कूल छुड़वाया

Sun, 17 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत एएसपी से सुरक्षा की मांग करते बसपा नेता हाजी फिरोज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में बसपा नेता हाजी फिरोज से मांगी गई आठ लाख की रंगदारी के मामले में पुलिस पूरी तरह से खाली हाथ है। जबकि घटना से फिरोज का परिवार दहशत में है। उनके बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
   राशिद कालोनी निवासी हाजी फिरोज बसपा के पूर्व लोक सभा प्रभारी है। 14 अप्रैल को दोपहर 12:25 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोनकर्ता ने खुद को रवि खट्टा बताते हुए उनसे आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। धमकी दी कि थी कि रकम नहीं दी तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
  आरोपी ने उनके बच्चों के नाम और स्कूल का नाम तक बताया था। शुक्रवार को घटना की शिकायत बागपत सीओ कर्मवीर सिंह से की गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक रंगदारी मांगने वाले सुरागत तक नहीं लगाया है। घटना से पूरा परिवार खौफ में है। दहशत के चलते उन्होंने बच्चों को अपने स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

  पूरा परिवार घर में ही रहने को मजबूर हो रहा है। शनिवार को हाजी फिरोज व पार्टी के काफी नेताओं ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से सुरक्षा और केस के खुलासे की मांग की । एएसपी अजीजुल हक ने उन्हें जल्द ही केस का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें