फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने की थी  इंस्टीट्यूट के संचालक की हत्या

Sun, 17 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर के पक्काघाट के पास सोमवार सुबह गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिले युवक के शव की शनाख्त शनिवार सुबह दिल्ली के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालक ब्रिजेश यादव के रूप में हुई। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी युवती रूपा ने शव की शनाख्त अपने भाई ब्रिजेश यादव के रूप में की।
विज्ञापन
  10 अप्रैल की शाम करीब सवा छह बजे ब्रिजेश इंस्टीट्यूट के अंग्रेजी के टीचर अमित को बोलकर आए थे कि वे कहीं जा रहे हैं, लेट हो गए तो इंस्टीट्यूट का ताला लगाकर चले जाना। उसी रात करीब आठ बजे मम्मी लीलादेवी के पास ब्रिजेश का फोन आया और कहा था कि मैं शादी में जा रहा हूं , घर थोड़ा लेट आऊंगा।
  पूरी रात भाई का इंतजार किया गया। जहांगीरपुरी थाना में ब्रिजेश की गुमशुदगी दर्ज कराई।  ब्रिजेश की हत्या करने का शक उसके ही दोस्तों पर जताया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के साथ आए रमाला क्षेत्र के असारा गांव के युवक से जानकारी की तो उसने पुलिस को घटना के कुछ क्लू दे दिए।
विज्ञापन

  पुलिस का शक गहरा गया तो आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना का इकबाल कर लिया। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि शव की शनाख्त दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी ब्रिजेश के रूप में हुई है। उसकी हत्या के मामले में असारा के तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें