फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बच्चे की मौत, 20 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और अब बुखार से मौत भी होने लगी है। यहां फैजल्लापुर में बुखार से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि फैजल्लापुर व पड़ोस के गांव फैजपुर निनाना में करीब 20 ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। इन सभी का पिछले कई दिन से उपचार चल रहा है ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने व दवाई का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

फैजल्लापुर के रहने वाले चंद्रपाल ने बताया कि उनके आठ वर्षीय बेटे पारस को चार दिन पहले बुखार हुआ था। वह उसका उपचार कराने के लिए पहले बड़ौत गए और उसके बाद बागपत व टटीरी में उपचार कराया। इसके बाद भी आराम नहीं लगा तो वह बच्चे को मेरठ लेकर पहुंचे। वहां शनिवार की रात को पारस की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा चंद्रपाल के घर के आसपास के करीब छह ग्रामीण भी बीमार है और उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि गांव में अतिक्रमण के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है और दूषित पानी गलियों में आया हुआ है। जिससे मच्छर पनप गए है और बीमारी फैलने का खतरा है। गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाने के साथ ही दवाई का छिडक़ाव करने की मांग की गई है।
फैजपुर निनाना में करीब 14 ग्रामीण बीमार
फैजपुर निनाना के ग्रामीण भी बुखार की चपेट में आए हुए है। वहां नरेश, बाला देवी, रामपाल, गौरी देवी, परवेश देवी समेत करीब 14 ग्रामीण बीमार है। इन सभी को बुखार आया था और वह अभी तक ठीक नहीं हुए है। प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ ने बीमारियों को देखते हुए गांव में औषधीय सामग्री का धुआं कराया। उनकी मांग है कि गांव में दवाई का छिड़काव कराया जाना चाहिए, क्योंकि लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है और मच्छर पनपने से बीमारियां बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिन गांवों में लोग बीमार है, वहां स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा और उन जगहों पर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा पानी के सैंपल भी कराए जाएंगे, जिससे पता लग सके कि वहां डेंगू या मलेरिया का लार्वा तो नहीं है। फैजल्लापुर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाया जाएगा। डा. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें