बागपत-मेरठ रोड पर गन्ने की होली जलाते रालोद कार्यकर्ता ।
- फोटो : amar ujala
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान और मूल्य घोषित न होने से क्षुब्ध केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रालोद मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। सरकारों के कानों पर जू नहीं चल रही है। अब रालोद किसानों की लड़ाई रथ पर नहीं सड़कों पर लड़ेगा। कंवर पाल हुड्ड़ा, विक्रम पांचाल, सलीम, चौधरी शौकत आजाद, उस्मान मुखिया, अमनीश पहलवान, मंगते, रामपाल मौजूद रहे।
रालोद की बैठक आज
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय में सोमवार को मलकपुर चीनी मिल के गन्ना भुगतान और मेरठ में 20 नवंबर को होने वाले सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने दी।