बागपत के नैथला गांव स्थित मेरिटोरियम प्रिस्टिन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन एसपी नीर?
- फोटो : BAGHPAT
नैथला के मेरिटोरियम स्कूल में भारत-नेपाल सांस्कृतिक महाकुंभ का पोस्टर भी जारी किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नैथला गांव के मेरिटोरियम प्रिस्टिन स्कूल में फोरम ऑफ ग्लोबल कल्चर एंड एनवायरमेंट की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथियों ने नेपाल में होने वाले भारत नेपाल सांस्कृतिक महाकुंभ 2022 का पोस्टर जारी किया।
रविवार को नैथला गांव के मेरिटोरियम प्रिस्टिन स्कूल में नेपाल में जनवरी माह में होने वाले भारत नेपाल सांस्कृतिक महाकुंभ 2022 का पोस्टर एसपी नीरज कुमार जादौन, डॉ. यशवीर सिंह तोमर, ललित राणा, स्वामी करूणानंद, संस्था के अध्यक्ष विशाल जैन, अरूण, अजय जैन, किसान नेता अनु मलिक ने जारी किया। इस दौरान अतिथियों ने लोक सेवक भारती धामा, अंशु मलिक, उद्यमी देवेन्द्र आर्य, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, पर्यावरणविद् कृष्णपाल, शिक्षक चितरंजन अग्रवाल, सोहनवीर सिंह, समाजसेवी त्रिलोक जैन, शिक्षक डा. साहब सिंह, जैवित खेती करने वाले उपेन्द्र तोमर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी करूणानंद व संचालन अरूण मलिक ने किया।